एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 के विजेता का एलान कर दिया गया है। जो साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर अनंत नाग को मिलेगा।
मूलरूप से कन्नड़ सिनेमा में दशकों से अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले अनंत नाग के लिए एक एक्टर के तौर पर ये बड़ी उपलब्धि है। अनंत नाग को इस साल दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।