एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 84 की उम्र में भी उन्हें प्यार करने वालों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस उम्र में भी अभिनेता कौन बनेगा करोड़पति के साथ-साथ फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं।
हालांकि, अब डॉक्टर ने कुछ दिनों तक बिग बी को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। डॉक्टर से मिली सलाह के बाद अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट करके फैंस से माफी भी मांगी, जिसके बाद उनके चाहने वाले एक्टर की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हो रहे हैं।