एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन ट्रोलिंग इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने बिग बॉस 20 में इसे लेकर ट्रोलर्स की क्लास लगाई थी और अब अमिताभ बच्चन ने भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। सदी के महानायक वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लोग उनकी पोस्ट को पसंद भी करते हैं लेकिन ट्रोलिंग के वार से बिग बी भी नहीं बच पाए।