Entertainment
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, मगर गानों के दम पर कालजयी बनी Amitabh Bachchan की 45 साल पुरानी फिल्म
विनोद अनुपम, पटना: मैं और मेरी तन्हाई, अक्सर ये बातें करते हैं, तुम होती तो कैसा होता, तुम यह कहती, तुम वो कहती, तुम इस बात पे हैरां होती, तुम उस बात पे कितनी हंसती, तुम होती तो ऐसा होता, तुम होती तो वैसा होता। 45 साल हो
लेखक Digital Desk75K पढ़े गए
-1786242454366.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
विनोद अनुपम, पटना: मैं और मेरी तन्हाई, अक्सर ये बातें करते हैं, तुम होती तो कैसा होता, तुम यह कहती, तुम वो कहती, तुम इस बात पे हैरां होती, तुम उस बात पे कितनी हंसती, तुम होती तो ऐसा होता, तुम होती तो वैसा होता। 45 साल हो गए इन पंक्तियों को कहे।
पीढ़ियां बदल गईं, इसके बावजूद न जाने कितनों को ये पंक्तियां कंठस्थ हैं, जो गाहे- बगाहे अमिताभ की आवाज में कहने की भी कोशिश करते रहे हैं। आज भी किसी मंच पर अमिताभ बच्चन का होना इन्हीं पंक्तियों के साथ पूरा माना जाता है। यह है अपने समय की एक ‘असफल’ फिल्म की ताकत, जिसके ‘रंग बरसे...’ के बगैर आज भी होली पूरी नहीं होती।
-1795352876945.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795347125699.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
