एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति, पारंपरिक संगीत और लोककलाओं को दशकों से सिनेमा के जरिए दिखाया जा रहा है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) समेत कई फिल्मी सितारे राजस्थानी रंग में रंग चुके हैं। इसमें अमीषा पटेल (Ameesha Patel) भी शामिल हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर 20 साल पहले एक राजस्थानी गाना फिल्माया गया था जिसमें उन्होंने अपने डांस से मरुधरा (राजस्थान को दिया गया सम्मानजनक नाम) को खूबसूरती से पेश किया था। उनका ये गाना आज भी कल्ट क्लासिक बॉलीवुड सॉन्ग्स में गिना जाता है। खास बात यह है कि यह गीत उस समय बजता है, जब फिल्म में बड़ा टर्निंग प्वॉइन्ट आता है।