एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।सिनेमा को समाज का आईना कहा जाता है। ऐसे में जब भी कोई हिंसा बढ़ती है, तो निशाने पर सबसे पहले बॉलीवुड आता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला, जहां आंध्रप्रदेश में अनंतपुर जिले में 15 साल के एक लड़के ने दूसरे स्टूडेंट पर चेनसॉ से हमला किया।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने हालिया रिलीज फिल्मों पर निशाना साधते हुए ये कहा कि खून-खराबे से भरी कुछ A-रेटेड फिल्मों का ऐसी हिंसा को नॉर्मल बनाने बड़ा हाथ है। जिस पर राम गोपाल और एनिमल डायरेक्टर संदीप रेडी वांगा का तो गुस्सा फूटा था। अब सोशल मीडिया पर फिल्मों में हिंसा दिखाने को लेकर छिड़ी जंग में सिंगर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अमाल मलिक भी शामिल हो गए हैं।