एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। उन्होंने पहले साउथ सिनेमा में धमाल मचाया, फिर 'पुष्पा' से देश-दुनिया में पहचान हासिल की। आज अर्जुन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मगर क्या आपको पता है कि अल्लू अर्जुन के दादा भी साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थे।
जी हां, आज अल्लू अर्जुन भले ही साउथ स्टार कहे जाते हैं, लेकिन उनके दादा साउथ सिनेमा के 'आइकॉन स्टार' कहे जाते थे। उन्हें सिनेमा में कैरेक्टर रोल्स और कॉमेडी रोल्स के लिए याद किया जाता है। दशकों तक अभिनय की छाप छोड़ने वाले अल्लू अर्जुन के दादा जी कौन थे, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं...