एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज से चार साल पहले पाकिस्तानी गायक अली सेठी (Ali Sethi) और गायिका शाए गिल (Shae Gill) का कोक स्टूडियो (Coke Studio) पाकिस्तान की तरफ से रिलीज किया गया था। यूट्यूब पर ये गाना आते ही तुरंत हिट हो गया था।
बॉलीवुड में भी किया गया था इस्तेमाल
फैंस के बीच इसकी दीवानगी को देखते हुए बाद में इसका बॉलीवुड रीमेक 'पसूरी नु' 26 जून 2023 को फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए रिलीज किया गया था। पसूरी नु को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी थी।