एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फराह खान (Farah Khan) ने अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के साथ फिल्म तीस मार खान में काम किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने उनके साथ काम करने के अपने अनुभव पर बात की।
मुझे कोरियोग्राफी नहीं करनी - फराह
फराह ने उस दौर के बारे में बताया जब अक्षय खन्ना इतने चिड़चिड़े हो गए थे कि उन्होंने लगभग उनके गानों की कोरियोग्राफी करना ही बंद कर दिया था। उन्होंने कहा,'मैंने कहा था कि अगर अक्षय खन्ना का गाना है, तो मैं उसकी कोरियोग्राफी नहीं करना चाहती।'