एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विपुल अमृतलाल शाह की साइंस फिक्शन (SciFiction) एक्शन थ्रिलर 'समुक' (Samuk) को लेकर नया खुलासा हुआ है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) मूवी में लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे। अब लग रहा है कि एक्ट्रेस का नाम भी लगभग फाइनल हो गया है।
खबर है कि मशहूर बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्र (Rukmini Maitra) खिलाड़ी कुमार के अपोजिट नजर आ सकती हैं। मेकर्स के साथ इसको लेकर बातचीत अभी चल रही है।