एकता गुप्ता, नई दिल्ली। कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की मुख्य भूमिका वाली पीरियड क्राइम ड्रामा सीरीज 'अक्का' ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे दी है। मातृसत्ता के आस-पास बुनी गई कहानी सत्ता की फेरबदल की कोशिश, स्मगलिंग, क्राइम , धोखाधड़ी के ताने-बाने के साथ दिखाई गई है। इसका निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है वहीं यश राज फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया गया है। कैसी है सीरीज, आइए जानते हैं इस रिव्यू में-