एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) को 'अपोलीन - सपनों की ऊंची उड़ान', 'रब से है दुआ' और 'कलीरें' जैसे शोज के लिए जाना जाता है। 30 जुलाई को उन्होंने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है।
अदिति शर्मा की शिकायत के आधार पर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया और वे घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज, उनके चरित्र पर सवाल उठाने और उनके शादी के गहनों का गलत इस्तेमाल करने की फिराक में हैं।