Entertainment
'परी हूं मैं' गाने वाली 90s की वो हिट सिंगर, Rekha के लिए भी गाया बोल्ड गाना; बॉलीवुड छोड़ अब कहां हैं सुनीता?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'परी ऑफ द मासेस' कही जाने वालीं सिंगर सुनीता राव (Suneeta Rao) आज भले ही बॉलीवुड से गायब हो गई हों, लेकिन वह कभी 90s की 'डीवा' थीं। उन्होंने पॉप म्यूजिक का हिस्सा बनकर हिंदी सिनेमा को एक से
लेखक Rinki Tiwari158K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'परी ऑफ द मासेस' कही जाने वालीं सिंगर सुनीता राव (Suneeta Rao) आज भले ही बॉलीवुड से गायब हो गई हों, लेकिन वह कभी 90s की 'डीवा' थीं। उन्होंने पॉप म्यूजिक का हिस्सा बनकर हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर पार्टी एंथम दिए जो आज भी कल्ट क्लासिक में गिने जाते हैं।
सुनीता राव ने अपना करियर 1989 में 'सुनीता सेनोरिटा' गाने (Suneeta Senorita Song) से की थी। गाने के वीडियो में वह नजर भी आई थीं। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। फिर उनके पास गानों की लाइन लग गई। 1991 में उन्होंने हिंदी पॉप एल्बम 'धुआं' रिलीज किया जिसके गाने ने धमाल मचा दिया।



-1795174495620.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)