एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की इस साल की बहुचर्चित फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें रामायण (Ramayana) का नाम जरूर शामिल होगा। सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायण पार्ट-1 का नया पोस्टर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी की झलक देखने को मिल रही है।