एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80s और 90s के दौर में दूरदर्शन (Doordarshan) ने टीवी शोज के जरिए अलग-अलग कहानियां पेश कीं जो समय से आगे की सोच वाली थीं। एक ऐसा ही शो 37 साल पहले आया थो जो उस वक्त हर 'मिलेनियल्स' (Millennials) का फेवरेट बन गया था।
आज टीवी और ओटीटी पर कई तरह की साई-फाई सीरीज आ चुकी हैं जिन्हें दर्शक खूब पसंद करते थे। ज्यादातर हॉलीवुड सीरीज का दबदबा रहता है, लेकिन 80s के आखिर में दूरदर्शन पर एक इंडियन साई-फाई शो आया था जिसने उस दौर के हर बच्चे को अपना दीवाना बना दिया था।