एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दूरदर्शन (Doordarshan) ने हमें कई ऐसे टीवी शोज दिए हैं जिनको आज तक भुला पाना मुश्किल है। इन सीरियलों में एक अलग तरह की कशिश थी जिनकी कहानी कहीं न कहीं हमारे जहन में बसी है।
आप इन्हें आराम से परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। इनमें भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और आम आदमी की जिंदगी की झलक देखने को मिलती थी। इन्हीं में से एक था साल 1994 में आया टीवी शो शांति एक घर की बुनियाद।