एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत का वो हीरा जो आते ही करोड़ों दिलों की धड़कन बन गया था। 90s के दौर में हर ओर उसी का जलवा था। वह सलमान खान, शाह रुख खान और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स को टक्कर देता था। मगर फिर उसने एक्टिंग वर्ल्ड छोड़ बिजनेस की दुनिया में कदम रख लिया।
बी.कॉम से ग्रेजुएशन करने के बाद इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के लिए नॉर्थ केरोलीना के वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी गए। यहीं उन्होंने एक्स्ट्रा मनी कमाने के लिए मॉडलिंग शुरू की। हालांकि, फिल्मों में आने का उनका कोई खास प्लान नहीं था। मगर जब वह आए तो पहली ही फिल्म से छा गए।