एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायण (Ramayana) ने एक बार फिर से हमारे पौराणिक कहानी को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता जगा दी है। भले ही यह कहानी कई बार सिल्वर स्क्रीन पर उतारी जा चुकी है लेकिन कुछ दशकों में जब फिर से इसे बनाया जाता है तो दर्शकों की एक्साइटमेंट वैसी ही रहती है बल्कि उम्मीद भी बढ़ जाती है।
इसकी वजह सीधी सी है- दर्शकों का कहानी से दिल से जुड़ाव होना। इसी वजह से रामानंद सागर की रामायण और उसके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। जब टीवी पर राम की बात होती है तो अरुण गोविल (Arun Govil) का वो मुस्काता चेहरा ही सामने आता है।