एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेलेन के नाम और काम से हम सब परिचित हैं। वे भारतीय सिनेमा में एक जाना पहचाना चेहरा रही हैं और कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और ज्यादातर अपने डांस के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की है। उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों में डांस कर उन्हें यादगार बना दिया और उन्हें अपने इस पैशन में इतना बेहतरीन काम करने के लिए 'कैबरे क्वीन' का नाम भी मिला था।
हेलेन के की तरह एक और डांसर थी जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया और शशि कपूर, और हेलेन के साथ स्क्रीन शेयर कीं। उनका नाम था एडविना वायलेट (Edwina Violette)।