एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मायानगरी मुंबई की चकाचौंध अक्सर लोगों को अपनी तरफ खींच ही लेती है। कई अनजान चेहरे इस शहर में एक्टर बनने का ख्वाब लेकर आते हैं, लेकिन उनमें से बहुत ही कम ऐसे होते हैं, जिन्हें उनकी मंजिल मिल पाती है।
ऐसी ही दिल कचोटने वाली कहानी अभिनेत्री मिताली शर्मा की है, जो एक वक्त में भोजपुरी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस थीं। लेकिन जब वह अर्श से फर्श पर आईं, तो कथित तौर पर इस कदर मजबूर हो गईं कि उन्हें मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा गया।