एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के टीवी शो आज भी दर्शकों के दिल और दिमाग में रचे-बसे हैं। बात 'शक्तिमान' की हो या फिर 'आहट' और 'चंद्रकांता' की, कई ऐसे कल्ट शोज हैं, जिन्हें फिल्मों से भी ज्यादा प्यार मिला है। न सिर्फ ये शोज रातों-रात सुपरहिट हुए, बल्कि इनके कलाकारों को भी असली नाम से ज्यादा उनके किरदारों के नाम से पहचान मिली।