एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर 2026 को 84 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी वे रिटायर नहीं हुए बल्कि टीवी से लेकर फिल्मों और यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी बराबर रूप से एक्टिव हैं।
लेकिन सवाल ये है कि आखिर इस उम्र में भी बिग बी इतने एक्टिव, एनर्जेटिक और काम को लेकर इतने पैशनेट कैसे हैं? बॉलीवुड के इस दिग्गज कलाकार का बिजी वर्क शेड्यूल और फिटनेस के प्रति उनका समर्पण आज भी लोगों का ध्यान खींचता है।