एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस दौर में केएल सहगल (KL Saigal) जैसे दिग्गज सिंगर का दबदबा था, उस वक्त एक पंजाबी मुंडे ने सिनेमा में कदम रखा। पेशे से वकील थे लेकिन हुनर गायिकी का था। बचपन से ही गायिकी में आगे थे। एक बार उनके दोस्त ने सलाह दी कि उन्हें गायिकी को अपना करियर बनाना चाहिए।
फिर क्या था, वह अपने ख्वाबों को पूरा करने के लिए बॉम्बे (मुंबई) आ गए। मदर इंडिया (Mother India), अंदाज और आन जैसी फिल्में बनाने वाले महबूब खान (Mehboob Khan) ने उन्हें बड़ा मौका दिया। वह उनकी आवाज सुनकर इस कदर इंप्रेस हो गए थे कि उन्हें केएल सहगल के विकल्प के तौर पर इंडस्ट्री में ले आए।