एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी (Hema Malini) को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल (Dream Girl) कहा जाता है। उनकी सुंदरता का आज भी कोई सानी नहीं है। यही वजह है कि 77 साल की उम्र में हेमा मालिनी ने मां पार्वती बनकर सभी को सरप्राइज किया।
हेमा मालिनी ने 11 अक्टूबर को हैदराबाद में नवरात्रि सेलिब्रेशन के तहत अपना मशहूर डांस प्रोग्राम 'दुर्गा' पेश किया। उन्होंने 'क्लासिक कन्वेंशन सेंटर' में अग्रवाल समाज, तेलंगाना के 'आगरा डांडिया नवरात्रि' उत्सव के दौरान यह परफॉर्मेंस दी, जिसमें महाराजा अग्रसेन जयंती भी मनाई गई।