एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में धार्मिक फिल्म हनुमान अंश बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है। ठीक इसी तरह एक वक्त हुआ करता था, जब दूरदर्शन पर धार्मिक शोज भी जनता के मनोरंजन का साधन बनते थे। इस मामले में 26 साल पहले डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले श्री गणेश (Shree Ganesh) धारावाहिक का नाम जरूर शामिल होता है।