एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड ने हमें 'साजन', 'बलमा' पर कई सारे गीत दिए हैं लेकिन भोजपुरी सिनेमा की बात ही कुछ और है। इनमें जो मस्ती, मसाला होता है उससे बॉलीवुड कोसो दूर है।
कई बॉलीवुड सिंगर्स ने भोजपुरी गाने गाए हैं और अलका याग्निक (Alka Yagnik) उनमें से एक हैं। आज आपको 39 साल पुराने ऐसे ही एक भोजपुरी गाने के बारे में बताएंगे जिसमें रामायण (Ramayana) की सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhaliya) ने मुख्य किरदार निभाया था।