एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को बॉलीवुड की स्वर कोकिला कहा जाता है। उन्होंने अपने लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं।
वहीं लता जी की छोटी बहन आशा भोंसले (Asha Bhosle) भी उन्हीं के बराबर चर्चा में रहीं। इस जोड़ी ने साथ में करीब 50 डूएट गाने गाए हैं। लेकिन लता मंगेशकर और आशा भोसले की एक और छोटी बहन है ऊषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) जिनके बारे में कई लोग नहीं जानते।