एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी लिरिसिस्ट गुलजार साहब ने वैसे तो कई सदाबहार और यादगार गानों के लिरिक्स लिखे हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड को एक ऐसा कालजयी गाना दिया जो 100-200 नहीं बल्कि 700 पुरानी गजल की एक लाइन से प्रेरित है।
खुसरो की गजल से बना गीत
दिलचस्प बात ये है कि चौदहवीं सदी के महान कवि, शायर और गायक अमीर खुसरो (Amir khusrau) ने इस गजल को बनाया था। उनकी इस गजल की एक लाइन से प्रेरित होकर गुलजार साहब ने एक पूरा गाना लिख दिया। इस गाने को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी जादूई आवाज से सजाया है।