एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उदित नारायण (Udit Narayan) और कुमार सानू न केवल सिनेमा के सबसे दमदार सिंगर्स हैं, बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। दोस्ती के बीच दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने में भी कभी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में, कुमार सानू (Kumar Sanu) ने उदित नारायण के किस विवाद पर रिएक्शन दिया है।
पिछले साल उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। क्लिप में 70 साल के सिंगर एक कॉन्सर्ट के दौरान फीमेल फैन को लिप पर किस करते हुए देखे गए थे। इसके लिए उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।