एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दशक पहले ही ऐसा वक्त था जब हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन, लैपटाप या टैब नहीं था और इसीलिए टेलीविजन मनोरंजन का एक ऐसा साधन था जिसे लोग पूरे परिवार के साथ एंजॉय करते थे।
TV पर बच्चों से लेकर बड़ो तक के लिए कई शोज, डेली सोप और रियलिटी शोज आते थे जिनका टाइम भी फिक्स था और इसीलिए लोग ठीक उसी वक्त उसे देखने के लिए वक्त निकाला करते थे। एक ऐसा शो था एकता कपूर का कसौटी जिंदगी की (Kasautii Zindagii Kay)।