एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक गाना बनने में कई दिन लग जाते हैं। उसका म्यूजिक बनता है, गीत लिखा जाता है और फिर स्टूडियो में आकर काफी रिहर्सल के बाद सिंगर्स उसे रिकॉर्ड करते हैं। मगर जरूरी नहीं कि कुछ गीतों में दिन-महीने ही लगे। 26 साल पुराना एक गाना तो मात्र 7 मिनट में ही गा दिया गया था।
यह गाना सोनू निगम और कविता कृष्णमूर्ति का था। दोनों ने मिलकर साल 2000 में एक कल्ट गाना गाया था। करीब 5 मिनट का ये गाना स्टूडियो में दोनों ने सिंगल टेक में गा लिया था और वो भी 7 मिनट में।