एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली एक्शन थ्रिलर सीरीज फौदा के नए सीजन का इंतजार दर्शकों को एक लंबे समय से था। अब उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि यह सीरीज अपने पांचवें सीजन के साथ उस दर्दनाक दिन की कहानी लेकर लौटी है, जिससे आज भी वहां के लोग डर से कांपते हैं। किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप देख सकते हैं 'फौदा' और कौन से खतरनाक मिशन पर निकले डोरोना, पढ़ें डिटेल्स।