एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में ऐसी कई फिल्में आई हैं जो भले ही पूरी तरह महाभारत और रामायण की कहानी ना बताती हों लेकिन उनसे प्रेरित घटनाएं जरूर दिखाती हैं। एक ऐसी ही फिल्म आई थी 39 साल पहले जिसका एक सीन महाभारत में द्रौपदी के वस्त्रहरण से प्रेरित था।
कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए श्री देवी और जया प्रदा जैसी टॉप एक्ट्रेसेस ने काम करने की इच्छा जताई थी लेकिन डायरेक्टर किसी ऐसी एक्ट्रेस को लेना चाहते थे जिसका पहले स्क्रीन पर कोई ग्लैमरक अवतार ना दिखा हो।