Entertainment
'इंग्लिश टीचर से नफरत थी...', छड़ी से होती थी एक्ट्रेस की पिटाई, क्लास में करती थी सिर्फ एक ही दुआ
जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। धारावाहिक गंगा माई की बेटियां की अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू (Amandeep Sidhu) आज टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं। हालांकि, यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने संघर्ष
लेखक Digital Desk170K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। धारावाहिक गंगा माई की बेटियां की अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू (Amandeep Sidhu) आज टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं। हालांकि, यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। साथ ही अपने स्कूल के दिनों की यादों को भी साझा किया है।
अमनदीप सिद्धू कहती हैं, "क्लास में मैं बहुत ज्यादा बातें करती थी। प्रिंसिपल मेरी मम्मी से हमेशा इसी बात की शिकायत भी करती थीं। जब मैंने स्कूल जाना शुरू किया था तब मैं पंजाब में रहती थी, पर दूसरी कक्षा के बाद ही मम्मी के साथ दिल्ली आ गई थी। उस समय मेरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही बहुत खराब थी। मेरी बातचीत में पंजाबी शैली का बहुत प्रभाव दिखता था।"

-1795275508338.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795272915531.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
