एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर फ्लेवर के गाने बनते हैं। फेस्टिवल्स हो या फिर शादियां, पार्टी हो या फिर दिल उदास, हिन्दी सिनेमा की फिल्मों में फैंस को उनकी सिचुएशन पर बेस्ड कोई न कोई गाना मिल ही जाता है। जल्द ही शादियों का सीजन आने वाला है।
ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के गाने के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ पॉर्टी की शान है, बल्कि यूपी और बिहार की तरफ जश्न से लेकर शादी तक में हिंदी सिनेमा का ये कल्ट क्लासिक गाना खूब बजाया जाता है। यह डांस नंबर इतना ज्यादा पॉपुलर है कि जब भी ये बारातियों के कानों में पड़ता है, वह खुद को नागिन डांस करने से रोक नहीं पाते हैं।