एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दौर था, जब जूनियर स्टार्स को कैरेक्टर आर्टिस्ट कहा जाता था। उस वक्त छोटे से छोटे रोल में कलाकार इस तरह खुद को ढालते थे कि दशकों तक दर्शक उन्हें भूल नहीं पाते। कुछ कलाकार तो अपने एक डायलॉग से ही स्टार बन जाते है। 50s के दौर में भी एक ऐसे ही कलाकार थे, जिनके एक डायलॉग ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।