एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 'भगवान को अगर कृपा बरसानी हो तो वो कभी पीछे नहीं हटते, यहां देर है लेकिन अंधेर नहीं'। ऐसा ही कुछ हुआ हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के साथ। 7 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफल 66 दिन पूरे कर लिया है।
दो महीने से भी ज्यादा समय के बावजूद फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने बड़ी-बड़ी फिल्मों को टक्कर देते हुए बता दिया कि अगर कहानी मजबूत हो और काम दिल से किया गया हो तो वो फल जरूर देता है।