एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 60 और 70 के दौर में कई ऐसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ी, जिनकी कहानियां आज भी बॉलीवुड के गलियारों में गूंजती है। एक ऐसी ही अभिनेत्री ने उस दौर में बॉलीवुड में कदम रखा था, जिनका स्टाइल बिल्कुल हटकर था। नरगिस और राज कपूर की फिल्म श्री420 के 'मुड़-मुड़कर' गाने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में दिखाई दी खूबसूरत अदाकारा ने फिल्म इंडस्ट्री में दौलत और शोहरत दोनों कमाई।