एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) को शिरडी के साई बाबा फिल्म में साई बाबा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। बीते साल एक गंभीर बीमारी की वजह से सुधीर की तबीयत काफी खराब हो गई थी और लंबे समय तक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में वक्त गुजारना पड़ा था।