एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुरों की महारानी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) केवल एक गायिका नहीं थीं बल्कि कई लोगों के लिए प्रेरणस्त्रोत भी थीं। अपने 75 साल के करियर में लता जी ने 30,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए।
यूं तो लता मंगेशकर ने कई दिल छू लेने वाले और रोमांटिक गाने गाए हैं लेकिन उनका एक गाना ऐसा भी है जो हर देशवासी की आंख में आंसू ला देता है। इसकी रूह को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि जब ये गाना बजा तो उस समय के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) भी रो दिए।