एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चित्रहार दूरदर्शन (DD National) पर प्रसारित होने वाले सबसे पॉपुलर टीवी कार्यक्रमों में से एक था। यह कार्यक्रम हफ्ते में दो बार बुधवार और शुक्रवार को रात 8:00 बजे प्रसारित होता था।
स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुआ था कार्यक्रम
यह कार्यक्रम 15 अगस्त 1982 को शुरू हुआ था। आज इसे शुरू हुए 44 साल हो चुके हैं। आज भी यह कार्यक्रम डीडी पर आता है लेकिन अब इसका टाइम बदल गया है।