एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेत्री 61 वर्षीय डिस्को शांति को हाल ही में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। एक्ट्रेस जब ठीक होकर घर आईं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की।
उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस को उनकी चिंता हो गई। वह जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या हुआ, क्या वह ठीक हैं? तस्वीर के अलावा एक्ट्रेस की हेल्थ पर अन्य कोई अपडेट नहीं आया है।