एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदुस्तान में सालों से ये परंपरा चली आ रही है कि जब भी किसी घर में बच्चे का जन्म होता है किन्नर बधाई देने पहुंच जाते हैं। ढोलक की थाप, तालियों की गूंज के बीच ठुमका लगाकर डांस करते हैं और नवजात बच्चे और उसकी मां को आशीर्वाद देते हैं।
आज आपको हिंदी सिनेमा के एक ऐसे ही गीत के बारे में बताएंगे जिसे किन्नर बधाई देने के लिए जरूर गाते हैं। ये गाना है साल 1974 में आई फिल्म 'कुंवारा बाप' (Kunwara Baap) का है जिसके बोल हैं 'सज रही गली मेरी मां' (Saj Rahi Gali Meri Maa) आझ भी प्रसिद्ध हैं। गाने को आवाज दी थी मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने और गीतकार थे मजरूह सुल्तानपुरी।