Entertainment
इंतजार खत्म! 'फौजी' के बाद 600 करोड़ी फिल्म के सीक्वल से धमाका करेंगे Prabhas, प्रशांत नील ने किया ऐलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म फौजी (Fauzi) की रिलीज डेट से पर्दा उठा और फिल्म का धांसू टीजर भी रिलीज किया गया। एक तरफ फौजी को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है, दू
लेखक Rinki Tiwari193K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म फौजी (Fauzi) की रिलीज डेट से पर्दा उठा और फिल्म का धांसू टीजर भी रिलीज किया गया। एक तरफ फौजी को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है, दूसरी ओर प्रभास की एक और फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है।
फौजी के बाद प्रभास 600 करोड़ी फिल्म के सीक्वल में धमाका करते हुए नजर आएंगे। 3 साल पहले बड़े पर्दे पर आई फिल्म में प्रभास का एक्शन छा गया था। इस फिल्म ने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई की थी। यह फिल्म है सालार (Salaar Part 1)। अब पहली फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स पार्ट 2 लेकर आ रहे हैं।



-1795174495620.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)