एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चार दशक का करियर और दर्जनों सुपरहिट फिल्में... सनी देओल (Sunny Deol) आज सिनेमा के सबसे अमीर सितारों में शुमार हैं। करोड़ों फीस वसूलने वाले सनी पाजी के पास करोड़ों के घर और फार्महाउस हैं। उनकी प्रॉपर्टी विदेशों में भी फैली है।
68 साल की उम्र में भी सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगाने वाले सनी देओल आज कितनी संपत्ति के मालिक हैं, चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।