एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक समय पर हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को जाना जाता था। लेकिन सिनेमा जगत से दूरी बनाने की वजह से कहीं न कहीं बिपाशा लाइमलाइट से गायब हो गई थीं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, वह बिपाशा बसु के चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।