एंटरटेनमेट डेस्क, नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका आशा भोसले (Asha Bhosle) ने 82 साल के करियर में हिंदी सिनेमा की ऑडियंस को कई यादगार गाने दिए हैं। महज 10 साल की कम उम्र में सिंगिग की दुनिया में कदम रखने वालीं आशा भोसले को उनके गानों में वेरिएशन डालने के लिए भी जाना जाता है।
ऐसा ही एक किस्सा आशा ताई के कल्ट गाने से जुड़ा है, जिसमें एक नशीलापन लाने के लिए उन्होंने 6 मिनट तक सांसे रोक-रोककर गाना गाया। सालों पुराना आशा भोसले का कौन सा गाना है, जो आज भी पार्टीज में लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है, चलिए बताते हैं।