एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्रि शुरू होने वाली है और लड़कियां गरबा नाइट्स (Garba) में थिरकने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बॉलीवुड ने कई गरबा सॉन्ग्स (Garba Songs) दिए हैं जो हर साल गरबा के दौरान बजते हैं। इनमें एक गाना लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का भी है।
लता मंगेशकर ने 58 साल पहले एक गरबा सॉन्ग गाया था। इस गीत के बोल भले ही एक लड़की के विदाई के इर्द-गिर्द घूमते हैं, लेकिन इसका बैकग्राउंड गरबा वाइब देता है। इस गाने पर दिवंगत अदाकारा नूतन (Nutan) गरबा डांस (Garba Dance) करती हुई नजर आई थीं।