एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह किशोर कुमार (Kishore Kumar), राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की आवाज बन गए थे, ठीक उसी तरह दिग्गज गायक मुकेश ने भी राज कपूर की आवाज बनकर सिनेमा को सुपरहिट गानों से नवाजा।
जब भी कोई संगीतकार राज कपूर के लिए गाना बनाता तो सबसे पहले उनके मन में मुकेश का ही ख्याल आता। दोनों ने मिलकर कई कल्ट गाने बनाए। राज कपूर का आखिरी गाना भी मुकेश ने ही गाया था जो 56 साल बाद भी अमर है।