एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब हम बड़े पर्दे पर लव ट्रायंगल देखते हैं तो काफी कश्मकश में रहते हैं आखिर में कौन दो लोग साथ में होंगे और इसे अकेला रहना पड़ेगा। ऐसी ही एक कहानी है धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की।
दरअसल 52 साल पहले बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी अपने जमाने के मशहूर अभिनेता जितेंद्र से शादी करने वाली थीं लेकिन आखिरी वक्त पर धर्मेंद्र वहां पहुंचे और वो शादी तुड़वा दी।